भाजपा किसान मोर्चा ने टिफिन बैठक में किया नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

—प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए स्वदेशी समान अपनाएं भारतीयः बलकार सिंह—


काशीपुर। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा महेंद्र नेगी के काशीपुर आगमन पर ग्राम दोहरी पसार में क्षेत्र के किसान और भाजपा किसान मोर्चा ने बुधवार को टिफिन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस टिफिन कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी का जिला काशीपुर में प्रथम आगमन पर धूमधाम से स्वागत किया गया। टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घर से स्वदेशी घर का भोजन लाकर एक साथ भोजन करके प्रधान मंत्री मोदी के आह्वान को घर घर जाकर प्रचार करने का संकल्प लिया।

बैठक में जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए स्वदेशी समानों को हर भारतीय को अपनाना होगा और विदेशी सामानों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करना होगा, तभी मोदी जी के सपनों का भारत 2047 तक विश्व गुरु बनेगा। इसके बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेगी ने पूर्व में किए गए कार्यो की समीक्षा की और आने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। इसके बाद सभी ने संगत के रूप में भोजन किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने भी सभी का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया।

भोजन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष और आये सभी लोगों ने एफपीओ की मशीनों का अवलोकन किया जिसमें ड्रोन पावर टीलर तेल निकालने की मशीन, मक्का बोने की मशीन आदि शामिल रही। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया, प्रदेश मंत्री योगराज, जिला प्रभारी गुरुबख्श बग्गा, महामंत्री अर्जुन सिंह, महामंत्री गंगाराम सूरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरि सोनम, जिला मंत्री भूदेव, जिला मंत्री राजेंद्र यादव, जिला मंत्री रघुवीर, जिला मीडिया प्रभारी कुलवंत, मंडल अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, करण चैधरी, तेज बहादुर गुप्ता, बलवीर सिंह, चरणजीत सिंह, काबुल सिंह, नरेंद्र सिंह, मुख्तियार सिंह, जितेंद्र सिंह, अमरजीत कौर, भगवंत कौर, त्रिलोचन कौर समेत बड़ी काफी संख्या में महिलाएं और किसान मौजूद रहे।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें