यूवीकैन के सहयोग से लायंस क्लब ने लगाया दो दिवसीय ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट कैंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। क्रिकेटर युवराज सिंह की संस्था YouWeCan (यूवीकैन) के सहयोग से लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) में डॉ. गौरव माहेश्वरी की देखरेख में दो दिवसीय ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट कैंप का आयोजन सोमवार और मंगलवार को किया गया। महिलाओं को कैंसर, विशेषकर ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से आयोजित किए गएi

कैंप में पहले दिन सोमवार को 63, जबकि आज आईजीएल में कार्यरत 150 से अधिक महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग डॉ. रितिका सिंह, डॉ. पूजा व डॉ. उमंग द्वारा की गई। साथ ही सीबीसी, आरबीएस, सीआरपी, एलएफटी, केएफटी, यूरिक एसिड की जांच की गई। इस अवसर पर आईजीएल के कार्यकारी निदेशक आलोक सिंघल, मानव संसाधन एवं मानव संसाधन एवं प्रशासन प्रमुख राजेश सिंह, पीएचसी नारायण नगर के फार्मासिस्ट अनिकेत व अंजली के अतिरिक्तआशीषपेगिया , विपिन तोमर, डा. मोनिका मेहरोत्रा, मीनू सहगल, दीप्ति अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, प्रीति सोलंकी, राखी पैगिया, यश्वी सोलंकी , जुगनू अग्रवाल आदि कई महिलाओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। क्लब अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा से जल्द जांच किए जाने से जल्द कैंसर का पता लगाने और इलाज शुरू करने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी क्लब द्वारा नगर में इस तरह का कैंप लगाया गया था, जिसमें भारी संख्या में पहुंची महिलाएं लाभान्वित हुई थीं। भविष्य में भी क्लब इस तरह के आयोजन कराने को प्रतिबद्ध रहेगा।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें