काशीपुर। इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) में आयोजित किये गये दो दिवसीय ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट कैंप की सफलता के लिए लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की संस्था YouWeCan (यूवीकैन) की टीम और आईजीएल प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय कैंप में आईजीएल बॉटलिंग प्लांट की श्रमिक महिलाओं का ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया, इससे महिलाओं में अत्यंत खुशी देखी गई। गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि श्रमिक महिलाएं इस बात से खुश थीं कि उन्हें न सिर्फ इस संबंध में जानकारी मुहैया कराई गई बल्कि मंहगा टेस्ट मुफ्त में किया गया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की संस्था YouWeCan (यूवीकैन) की टीम एवं आईजीएल प्रशासन के सहयोग से संपन्न हो सका है, जिसके लिए वे इनका आभार व्यक्त करते हैं।









