अंकिता भंडारी केस: सत्य को दबाया नहीं जा सकता:अलका पाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर : अंकिता भंडारी केस में भाजपा द्वारा कांग्रेस का बार-बार पुतला फूंकना भाजपा की खीज बताता है। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा सच को दबा नहीं सकती। सरकार के शब्दों में न्याय की जगह जवाबदेही से बचने का नजरिया दिखाई देता है। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा के नेताओं के द्वारा अंकिता भंडारी हत्या की सीबीआई जांच की मांग करने पर मानहानि का मुकदमा दिल्ली में दर्ज करने की धमकी दी जा रही है, यह मुकदमा जन आक्रोश में घी डालने का काम करेगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान हास्यपद है कि वह अंकिता के माता_ पिता से पूछ कर जो वो आदेश करेंगे सरकार वही मानेगी, यह बयान संविधान और कानून का भी अपमान है। किसी हत्या की जांच किसी के माता-पिता के आदेश से नहीं, बल्कि कानून की प्रक्रियाओं के अनुसार होनी चाहिए। लंबे समय से अंकिता के माता-पिता न्याय की गुहार लगा रहे हैं और भाजपा उनके साथ खड़े होने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने की बात कर रही हैं, भाजपा का यह दोहरा चाल_चलन उत्तराखंड का जन आक्रोश समझ चुका है। उन्होंने कहा कि सत्य को दबाया नहीं जा सकता।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें