
काशीपुर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन उधम सिंह नगर के तत्वाधान में एकदिवसीय एथलेटिक्स अस्मिता लीग का आयोजन एक ओंकार ग्लोबल अकैडमी में किया गया। लीग का शुभारंभ चेयरमैन समर स्टडी ग्रुप श्रीमती मुक्ता सिंह व ग्लोबल एकेडमी के प्रबंधक सुखविंदर सिंह एवं उत्तराखंड एथलेटिक्स चयन समिति के अध्यक्ष विजेंद्र चैधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय चैधरी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में जिले भर से खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता, रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर व जसपुर के लगभग 140 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

एथलेटिक्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सरफराज चैधरी ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो महिला आयु वर्ग अंडर-14 अंडर-16 में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता उत्तराखंड के सिर्फ चार जिलों में आयोजित की जा रही है जिसमें उधम सिंह नगर समेत देहरादून, अल्मोड़ा और बागेश्वर में यह प्रतियोगिता एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को प्लेटफार्म देना है।

इस प्रतियोगिता में 14 आयु वर्ग मे टॉयथलन ‘ए’ मे प्रथम स्थान पर वैदेही रुदरपुर व द्वितीय स्थान पर दिया खटीमा और तृतीय स्थान पर अनम काशीपुर रही। टॉयथलन ‘बी’ मैं प्रथम स्थान पर दिव्या जोशी देहरादून, द्वितीय स्थान पर निक्की जसपुर व तृतीय स्थान पर समीक्षा राणा सितारगंज रही। टॉयथलन ‘सी’ में प्रथम स्थान पर तृप्ति आनंद काशीपुर, द्वितीय स्थान पर सृष्टि यादव काशीपुर व तृतीय स्थान पर आराध्या पोखरियाल काशीपुर रही। वही किड्स जैवलिन अंडर-14 में खटीमा की ज्योति जोशी प्रथम स्थान, दीपांशी भारद्वाज काशीपुर द्वितीय स्थान, खुशी खटीमा तृतीय स्थान पर रही। अंडर-16 आयु वर्ग में 60 मीटर में आकृति पांडे रुद्रपुर प्रथम स्थान, मनरीत कौर रुद्रपुर द्वितीय स्थान, दिव्या कापड़ी खटीमा तृतीय स्थान पर रही। 600 मीटर मे प्रथम स्थान पर नैंसी रावत काशीपुर, द्वितीय स्थान पर बबीता भट्ट खटीमा व तृतीय स्थान पर नीतू नेगी काशीपुर रही। वही जैवलिन थ्रो में अलीशा सलमानी खटीमा प्रथम स्थान, बबीता भट्ट द्वितीय स्थान खटीमा, समृद्धि तृतीय स्थान काशीपुर ने प्राप्त किया। गोला फेंक सादमानी खान काशीपुर प्रथम स्थान, नैंसी रावत द्वितीय स्थान काशीपुर, वही समृद्धि तृतीय स्थान काशीपुर प्राप्त किया। लंबी कूद में मनरीत कौर रुद्रपुर प्रथम स्थान, आकृति पांडे रुद्रपुर द्वितीय स्थान, परी काशीपुर तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में दिव्या कापड़ी खटीमा प्रथम स्थान, अलीशा सावंत खटीमा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में सादमानी खान ने प्रथम स्थान निकिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायकों की भूमिका में सरफराज चैधरी, मनीषा, गोविंद सिंह खाती, रियाज खान, मोहम्मद इस्लाम, रिचा गुप्ता, वेद प्रकाश शुक्ला, हरीश कोरंगा, एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी के प्रधानाध्यापक जेएस जॉनसन, गुरप्रीत सिंह गोपी, अमन कनौजिया, सतनाम सिंह, वीरेंद्र, सुधाकर सिंह, लकी, विपिन, संतराम आदि शामिल रहे।









